Uncategorized

बीती रात्रि शुभ मूहुर्त पर जली होली, आज भी ग्रहण समाप्ति के बाद अनेक स्थानों पर होगा होलिका दहन

सजा रंगो व नंगाड़ो का बाजार, होली पर्व मनाने लोग कर रहे जमकर खरीददारी


धमतरी। इस बार होलिका दहन को लेकर लोगो में असमंजस्य की स्थिति रही , जिले में कई स्थानों पर बीती मध्य रात्रि में शुभ मूहुर्त पर होलिका दहन किया गया। वहीं आज ग्रहण के चलते सुबह से सूतक का प्रभाव शुरु हो चुका है। शाम को ग्रहण समाप्ति के पश्चात कई स्थानों पर होलिका दहन होगा जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। बता दे कि कल होलिका दहन के साथ ही होली खेलने का दौर शुरु हो चुका है। आज शाम से होलि की खुमारी पूरी तरह छा जाएगी जो कि गुरुवात तक जारी रहेगी। बता दे कि शहर के 40 वार्डो में लगभग 120 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा।
होली पर्व को लेकर सप्ताह भर पूर्व से ही रंगो व नंगाड़ो का बाजार सजा हुआ है। पिछले दो दिनो में होली बाजार में रौनक काफी बढ़ी है। आज तो लोग जमकर रंगो की खरीददारी उत्साह पूर्वक होली पर्व मनाने करते रहे। नंगाड़ो का बाजार भी फिका पड़ा था, लेकिन सोमवार से नंगाड़ो की बिक्री बढ़ी है। जिससे विक्रेता संतुष्ट नजर आ रहे है। बाजार में कई तरह के रंग उपलब्ध है इनमें लोगो में हर्बल रंगो की डिमांड बढ़ी है। साथ ही रंग बिरंगे बाल, टोपी, पिचकारी, बलून की डिमांड भी काफी ज्यादा है।
चन्द्र ग्रहण के चलते सुबह 9 बजे से बंद रहे मंदिरों के पट

आज साल के पहले चन्द्र ग्रहण के चलते मंदिरो का पट बंद रहे सुबह 9 बजे से नगर के आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित अन्य मंदिरो के पट सूतक लगने के कारण बंद कर दिये गए इस दौरान पूजा पाठ व पवित्र कार्य वर्जित रहे। शाम 7 बजे ग्रहण समाप्ति के पश्चात शुद्धिकरण व अभिषेक के बाद पुन: मंदिर के पट खोले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!