संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा बोडरा में हुई सम्पन्न

धमतरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश यात्रा भाजपा भोथली मंडल के ग्राम देवपुर से प्रारंभ होकर ढीमरटीकुर नवागांव दोनर सेमरा बारना सिवनी देवरी बोदारछापर झिरिया,भोथली कंडेल से होकर बोडरा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नेहरू निषाद, रामू रोहरा, प्रीतेश गांधी दयाराम साहू, शशि पवार ठाकुर, डेनिश चंद्राकर, मंडल प्रभारी महेंद्र पंडित, राजीव सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक हिरेंद्र साहू एवं प्रियंका सिन्हा सहित केशव राम साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर,संयुक्त रूप से कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का महान संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने तथा भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह भव्य कलश यात्रा सामाजिक एकता, सद्भाव और समरसता का प्रतीक है। गुरु रविदास जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके बताए मार्ग पर चलना हम सभी का दायित्व है कि हर परिस्थिति में मानवीय मूल्यों की सुरक्षा हम सभी की जवाबदारी है। अन्य उपस्थित जनों में राम आधार साहू, हुलास राम साहू, सोनाराम साहू, महेश चंद्राकर, याद राम साहू, अवेंद्र देशलहरे, कृपाराम साहू, प्रेम नारायण साहू, राम चरण सोनी, बिजात राम साहू, रामगोपाल चंद्राकर, हलधर चंद्राकर, पूर्णिमा बंकेला, कामेश्वरी साहू, शिवरात्रि ध्रुव, यतीश भूषण श्रीवास्तव, नरेंद्र चंद्राकर, हंसराज साहू, हरिओम साहू, नंद झरोखे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

