Uncategorized

धमतरी नगर निगम व नगर पंचायत आमदी के वार्डो में नियम विरुद्ध परिसीमन को लेकर वार्डवासियों में है आक्रोश – ओंकार साहू

धमतरी। नगर पंचायत आमदी में जनगणना परिसीमन टीम द्वारा वार्डो का निरीक्षण किए बिना राजनीतिक दबाव में आकर सिर्फ टेबल में बैठकर ही नगर पंचायत आमदी के वार्डो का परिसीमन किया जा रहा है जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि एक जनगणना ब्लॉक पूरी तरह एक वार्ड में समाहित हो एक जनगणना वार्ड दो या दो से अधिक वार्ड में नहीं शामिल किया जा सकता है क्योंकि यह शासन के निर्देश के विरुद्ध है जिसको लेकर आमदी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 व 3 के निवासी चिंतित है। वार्ड वासियों का कहना है कि अगर नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 2 व 3 का परिसीमन यथावत नहीं किया जाता हैं तों वार्ड वासियों द्वारा नगर पंचायत आमदी का घेराव व चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी क्योंकि जनगणना टीम द्वारा वार्ड वासियों को सूचित बिना ही वार्डो का सीमांकन राजनीतिक दबाव में आकर किया जा रहा है। अगर हम बात करें वार्ड क्रमांक 2 व 3 की तो वार्ड क्रमांक 2 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में महादेव गोड के घर से अर्जुन साहू के मकान होते हुए महेंद्र साहू के घर से हिरदू साहू के घर तक घटाकर वार्ड क्रमांक 3 में सम्मिलित किया गया है. नए परिसीमन के आधार पर जिन मतदाताओं व क्षेत्र को वार्ड क्रमांक 3 में सम्मिलित किया गया है वह ग्राम पंचायत के समय से ही वार्ड क्रमांक 02 के मतदाता व निवासी रहे हैं जिसका अपना एक अलग व्यावहारिक महत्व है साथ ही वार्ड का भौगोलिक स्थिति भी उक्त परिसीमन से बिगड़ रहा है।  शासन के स्पष्ट निर्देश है कि एक जनगणना ब्लॉक पूरी तरह एक ही वार्ड में समाहित हो एक जनगणना ब्लॉक को दो या दो से अधिक वार्डों में नहीं शामिल किया जा सकता हैं। नए परिसीमन से वार्ड क्रमांक 2 में मतदाताओं की संख्या में कमी हुई है जबकि वार्ड क्रमांक 3 में मतदाताओं की संख्या अधिक है वार्ड वासियों का कहना है कि महादेव गोड़ के घर से अर्जुन साहू के घर होते हुए महेंद्र साहू के घर से हिरदु साहू के घर तक वार्ड वासियों को यथावत वार्ड क्रमांक 2 में रखा जाए। नहीं तो वार्ड वासियो द्वारा नगर पंचायत आमदी का घेराव व चक्का जाम किया जायेगा। क्योंकि नगर पंचायत आमदी में परिसीमन की आवश्यकता नहीं है।

इसी तरह धमतरी नगर निगम की 17 वार्डों की जिसका परिसीमन हुआ है यह परिसीमन बीजेपी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राजनीतिक दबाव में आकर किया जा रहा है जिससे वार्ड वासी चिंतित हैं परिसीमन को लेकर बांसपारा वार्ड धमतरी वासियो नें दावा आपत्ति धमतरी नगर निगम व कलेक्टर के पास की हैं। क्योंकि परिसीमन से वार्ड वासियों व स्कूली बच्चों के जरुरी दस्तावेजो में सुधार करना पड़ता है जिससे परेशानियों का सामना वार्ड वासियो करना पड़ता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!