Uncategorized

अंतिम सावन सोमवार: शिव भक्तो ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, रास्ते भर लगे बोल बम के जयकारे

रुद्रेश्वर घाट से निकली कांवर यात्रा बुढ़ेेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर हुई सम्पन्न, शिवालयो मे उमड़ी भक्तो की भीड़

मंदिरो मे हुई विशेष पूजा अर्चना,जगह जगह हुआ प्रसादी वितरण

धमतरी -सावन मास के आज अंतिम (चौथे) सावन सोमवार को शिव मंदिरो मे आस्था का सैलाब उमड़ा. भक्त द्वारा कांवर मे जल भर कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धा प्रकट किया गया.आज शिव भक्तो में अपार श्रद्धा नजर आई। आज किले के बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर, रिसाईपारा के नागेश्वर महादेव, शिव चौक के बटुकेश्वर महादेव, बनियापारा के सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर, हटकेशर के नागेश्वर मंदिर, रुद्री के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर, मकई चौक के मकेश्वर महादेव मंदिर, रायपुर रोड स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालियों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
बोलबम कांवरिया संघ धमतरी द्वारा आयोजित भव्य कांवर यात्रा निकाली गई.रुद्री स्थित रुद्रेश्वर घाट से जल भरकर कांवरिये कांवर की पूजा अर्चना महाआरती कर रुद्रेश्वर महादेव में जलाभिषेक पश्चात पदयात्रा करते हुए कांवरिए शहर पहुंचे। जहां विंध्यवासिनी मंदिर होते हुए गणेश चौक, मठ मंदिर चौक, भगवती लॉज, शिव चौक होते हुए ईतवारी बाजार स्थित किले का बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में कांवरियों द्वारा लाये गये जल से जलाभिषेक किया गया। श्री बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर ईतवारी बाजार में पूरा सावन माह में श्री बोलबम कांवरियां कल्याण संघ धमतरी द्वारा शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है.
बता दे कि इस बार के सावन मास में कुल चार सोमवार पड़ें आज अंतिम सोमवार है. सावन मास को लेकर भक्त काफी उत्साहित है। हिन्दू धर्म में वैसे तो सभी महीनों का महत्व है लेकिन सावन महीना को बेहद खास माना जाता है.शिवालयों में आज सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ हुआ। श्रद्धालु बेलपत्र, धतुरा, भांग, पुष्प, गंगाजल और दूध अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक करते रहे। सभी शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है। मंदिरो मे विशेष पूजा अर्चना हुई. जगह जगह प्रसादी वितरण किया गया. वंही पालकी यात्रा भी निकाली जाएगी. आज शाम रूद्रेश्वर घाट मे भव्य आरती होगी. कल विविध धार्मिक आयोजन भी होंगे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!