कानीडबरी में साहू समाज भवन के शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, रंजना साहू की पहल पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुंजलाल देवांगन ने रखी आधारशिला

धमतरी- ग्राम कानीडबरी में हरदिहा साहू समाज भवन कानीडबरी में शेड निर्माण कार्य, बेतल घर से जागेशर घर की ओर नली निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत अमेठी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का भूमिपूजन संपन्न हुआ। श्रीमती रंजना साहू की पहल से स्वीकृत शेड निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुंजलाल देवांगन के करकमलों से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न कराया।श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि समाज के विकास के लिए सामाजिक भवनों का सुदृढ़ होना आवश्यक है, साहू समाज ने हमेशा सामाजिक एकता, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ग्राम कानीडबरी में साहू समाज भवन में शेड निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, समाज की मांग और आवश्यकता को देखते हुए इस कार्य को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी अधोसंरचना का निर्माण भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कुंजलाल देवांगन ने कहा कि साहू समाज हमेशा से सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन की भावना के लिए जाना जाता है, समाज भवन में शेड निर्माण होने से यहां आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों में लोगों को सुविधा मिलेगी, जनप्रतिनिधियों और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा ने कहा कि साहू समाज भवन में शेड निर्माण होने से सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सत्यप्रभा साहू जनपद सदस्य, पंकज साहू जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजीव सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, किशोर साहू जिला अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज युवा प्रकोष्ट धमतरी, आनंद राम साहू, श्याम लाल साहू, बंसीलाल साहू, वेद प्रकाश, दिलीप साहू, अक्तू राम साहू उपस्थित रहे।
