Uncategorized

जिला जेल परिसर में किया गया वृक्षारोपण

धमतरी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज जिला जेल धमतरी में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। सहायक जेल अधीक्षक श्री एन.के.डहरिया ने बताया कि प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेते हुए जेल स्टाफ द्वारा कुल एक सौ पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रहरी श्री शत्रुघन लाल शर्मा, शिक्षक श्री दानी लाल साहू, प्रहरी श्री देवचंद चौधरी, श्री निरंजन रात्रे, श्री रिपुसूदन निषाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!