Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस क़े रजत जयंती महोत्सव पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस क़े रजत जयंती महोत्सव पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है.
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि
छत्तीसगढ़ हमारी अस्मिता, परंपरा और संस्कृति की पहचान है। यह भूमि मेहनतकश किसानों, श्रमिकों, कलाकारों और वीर जवानों की तपोभूमि है। इस माटी की खुशबू हमारी मेहनत, एकता और अपनत्व की प्रतीक है। राज्य निर्माण के इस ऐतिहासिक दिवस पर हम सबको गर्व महसूस होता है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं।श्री सार्वा ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी है शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, पर्यटन और नगरीय विकास में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।धमतरी जिला भी विश्वास और विकास के मंत्र के साथ जनसेवा और नगर के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। राज्य निर्माण में योगदान देने वाले सभी जननायकों को नमन करते हुए अरुण सार्वा ने कहा हम सभी को मिलकर अपने प्रदेश को और अधिक समृद्ध सशक्त बनाना है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!