Uncategorized

जैन धर्म की गौरव गाथा झांकी रही आकर्षक का केन्द्र, मिली सराहना


धमतरी। श्री सकल जैन श्री संघ द्वारा भगवान महावीर स्वामी का पांच दिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास व भव्यता के साथ मनाया गया इस दौरान विविध धार्मिक व सेवाभावी आयोजन हुए। कल निकाले गए भव्य शोभायात्रा में जैन धर्म की गौरव गाथा की झांकी भी शामिल रही। जो लोगो में आकर्षक का केन्द्र रहा। शोभायात्रा के पश्चात घड़ी चौक के पास उक्त झांकी को रखा गया। जिसे जैन समाजजनों सहित अन्य समाजजनों द्वारा भी काफी सराहना मिली। लोग जैन धर्म की गौरव गाथा को जानने झांकी को निहारने पहुंचने। झांकी में मूर्तिपूजक, दिगम्बर, जन्म कल्याणक, दीक्षा कल्याणक, तेरापंथी आदि का उल्लेख रहा। उक्त झांकी प्रदर्शन को सफल बनाने प्रभारी रुपल लोढ़ा, स्वाति लोढ़ा, श्री सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष आकाश गोलछा, समाजसेवी पंकज कांकरियां, गौरव बरडिय़ा, विशेष लोढ़ा, राहुल दुग्गड़, वैभव लोढ़ा, कविता लोढ़ा जुटे रहे। इस झांकी प्रदर्शन को सफल बनाने लोगो के बीच जैन धर्म की गौरव गाथा को प्रचारित करने हेतु अध्यक्ष श्री गोलछा ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!