Uncategorized

रक्षाबंधन पर रसोइया बहनों ने विधायक ओंकार साहू को बांधी राखी, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रसोइया बहनों का सवाल, मोदी गारंटी में 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि का वादा कहां गया?


धमतरी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ, छत्तीसगढ़ की बहनों ने रुद्री स्थित कार्यालय में धमतरी विधायक ओंकार साहू से भेंट कर उन्हें राखी बांधी। इस दौरान रसोइया बहनों ने अपनी विभिन्न मांगों, विशेष रूप से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। रसोइया बहनों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा रसोइया के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद अब तक इस वादे को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी के तहत किए गए वादे पूरे नहीं होने से रसोइया बहनों में निराशा है। विधायक ओंकार साहू ने रसोइया बहनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी जायज मांगों को शासन के समक्ष रखने तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!