Uncategorized

गायत्री महायज्ञ सोरिद में 125 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार एवं 24 गर्भवती महिलाओं का कराया गया पुंसवन संस्कार


धमतरी। गायत्री परिवार सोरिद द्वारा आयोजित चार दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के अंतर्गत तृतीय दिवस 125 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार एवं 24 गर्भवती महिलाओं का पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। कथा वाचक वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र परमानंद महराज ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए माता ही सबसे पहले गुरु होती है।। मां की पाठशाला में प्राप्त शिक्षा,ही उनके विकास एवं उन्नति का आधार होता है। गर्भवती महिलाओं को गायत्री मंत्र पुस्तिका एवं गुरु देव का साहित्य भेंटकर कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में जिला समन्वयक दिलीप नाग, प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती खिलेश्वरी किरण, ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर, वरिष्ठ परिजन तामेश्वर साहू का गायत्री मंत्र शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।साथ में अन्य परिजनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन युग पुरोहित नारायण कौशिक ने किया। आभार प्रदर्शन चेतन साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!