Uncategorized

मंदी के दौर में रेल्वे कार्रवाई से बेदखल हुए व्यापारियों के हित में कार्य करें प्रशासन – मितेश जैन


धमतरी। समाजसेवी मितेश जैन ने कहा कि रेल्वे स्टेशन के लिए सामने की दुकानों को तोड़ा गया है जिसके चलते कई पुराने छोटे व्यापारी जिनका घर परिवार इस व्यापार से चल रहा है अब इन्हें इस मुश्किल समय में जब पहले से ही बाज़ार में मंदी छाई हुई है ऐसे में इस कार्यवाही को जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए रेल्वे से जमीन की मांग कर पुन: व्यापार करने वालों को मदद करने आगे आए साथ ही हमारे सभी जनप्रतिनिधि भी व्यापारियों के सहयोग के लिए सामने आ कर इस गंभीर विषय पर व्यापार हित के साथ साथ राजस्व की आवक के लिए एक मत से काम करें क्योंकि व्यापार होगा तो आय, राजस्व, धमतरी का विकास होगा ऐसी व्यवस्था बनाने सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासन, चैंबर ऑफ कॉमर्स आगे आए और इस विषय पर धमतरी जिला मुख्यालय को विकास में शामिल किया जाए। जिस तरह बड़े बड़े यूनीपोल लगाए जा रहे हैं वैसे ही विकास के भी कार्य करने की आवश्यकता है। धमतरी में इस गंभीर विषय को संज्ञान लेते हुए रेल्वे से दुकानों का निर्माण कर व्यापार कराना होगा जिससे विकास भी होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!