शहरवासियों को जल्द ही रामबाग से ओजस्वी नर्सिंग होम तक मिलेगी एप्रोच रोड ः रामू रोहरा
स्कूटी से शहर भ्रमण कर जानी वार्डों की समस्याएं अधिकारियों को दिए तुरंत समस्या दूर करने के निर्देश

धमतरी। नव निर्वाचित महापौर रामू रोहरा आज सुबह सुबह स्कूटी से नगर का भ्रमण करते हुए वार्डों का निरीक्षण किया। चुनाव प्रचार के दौरान वार्डवासियों ने उनके समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी थी।
इसी तारतम्य में महापौर रामू रोहरा ने वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में बढ़ते यातायात दवाब को देखते हुए रामबाग से ओजस्वी नर्सिंग होम तक एप्रोच रोड बनाने हेतु अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
वहीं मराठा मंगल भवन के पीछे बने सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। प्रचार के दौरान वार्डवासियों ने श्री रोहरा को बताया था कि पूर्ववर्ती सरकार के समय सामुदायिक भवन का निर्माण तो किया गया था लेकिन भवन को जाने के लिए मार्ग नहीं है। श्री रोहरा ने प्रचार के दौरान ही वार्डवासियों को आश्वास्त किया था कि वे जिस दिन महापौर निर्वाचित होंगे सबसे पहले इस महती समस्या के निदान का रास्ता खोजा जाएगा। श्री रोहरा आज वहां पहुंचकर समस्या को देखा और वार्डवासियों से बात कर उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं शहर के बढ़ते यातायात दवाब को देखते हुए श्री रोहरा ने रामबाग से ओजस्वी नर्सिंग होम तक एप्रोच रोड हेतु उपस्थित अधिकारियों को ब्लूप्रिंट बनाने निर्देशित किया
श्री रोहरा की इस कार्य शैली की सभी लोगों व्दारा भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है लोगों का अब विश्वास होने लगा है कि शहर के विकास होने से अब कोई नहीं रोक सकता
