Uncategorized

कुरूद में विभिन्न रूपों में विराजी जगतजननी मां दुर्गा

मनमोहक पंडाल भा रहे मन, आस्था और भक्ति में डूबे भक्त

कुरुद। शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि इस पर्व कुरूद नगर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर जसगीत ,सेवा और जंवारा के प्रति आस्था से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। प्रथम दिन से लेकर पंचमी तक सभी स्थानों पर सुबह शाम भक्तों ने माता की आराधना करते हुए अपनी आस्था प्रकट की है। वहीं देवी मंदिरों में भी मनोकामना ज्योत के दर्शन और जससेवा गीतों से समूचा अंचल सराबोर है। मुकेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरूद नगर में इस बार भी 13 स्थानों पर विराजित माता की प्रतिमाएं मन को मोह रही है। भव्य और आकर्षक पंडाल हर किसी का ध्यान खींच रहे है। वहीं आकर्षक लाइट डेकोरेशन और विशेष साज सज्जा से मनमोहक वातावरण बना हुआ है।महानगरों की तर्ज पर बनाए गए इन पंडालों में की गई साज-सज्जा मन को भा रही है। परंपरानुसार नगर के संजय नगर ,सरोजनी चौक ,पुराना बाजार ,थाना चौक ,गांधी चौक,नया बाजार, पुरानी मंडी ,बजरंग चौक,इंदिरा नगर,कारगिल चौक नया तालाब, शंकर नगर ,धोबनी पारा और सूर्य नमस्कार चौक आदि स्थानों पर माता रानी को विराजित किया गया है।

किसी जगह पर मां ज्वाला तो किसी जगह पर श्री गणेश जी के साथ विराजी माता दुर्गा ,तो किसी जगह पर शिव जी के हाथों पर विराजमान मां आदिशक्ति की मूर्तियां मन मोह रही है।नया बाजार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता के नौ रूपों की झांकी विशेष आकर्षण है।वहीं शंकर नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शिव जी ,गणेश जी और माता पार्वती की दिव्य झांकी लोगो के मन को भा रही है। इसी तरह अन्य स्थानों पर भव्य मंच डेकोरेशन और आकर्षक प्रतिमा मनमोहक रूप लिए इस नवरात्रि को काफी विशेष बना रही है।चारों ओर जस सेवा गीतों की अनुपम धारा से शांति और समरसता का वातावरण छा गया है। लोग शाम होते ही दर्शन के लिए निकल रहे है।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!