Uncategorized

रायपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस की बैठक व प्रेसवार्ता में शामिल हुए धमतरी विधायक

ईडी, सीबीआई जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से भाजपा सरकार करा रही राजनीति प्रेरित व दुर्भावानापूर्ण कार्रवाई - ओंकार साहू


धमतरी। कल प्रदेश कांग्रेस की बैठक रायपुर स्थित राजीव भवन में हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित वरिष्ठ नेता सहित प्रदेश भर के कांग्रेस विधायक शामिल हुए। बैठक में धमतरी विधायक ओंकार साहू भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात कांग्रेस द्वारा ली गई प्रेसवार्ता में भी विधायक ओंकार साहू उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के संसाधनों को लूट रही है। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने प्रदेश की हरियाली को बर्बाद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर निर्दोष चैतन्य बघेल पर ईडी के माध्यम से भाजपा सरकार राजनीति से प्रेरित होकर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को अंजाम दे रही है। विपक्ष की आवाज को ईडी, सीबीआई जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से कार्रवाई कराकर दबाने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध करेगी। 22 जुलाई को प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गो, जिला, प्रमुख शहरो में चक्काजाम कर आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!