एमपीएल कप सीजन- 4 के तहत रोजाना हो रहे रोमांचक मुकाबले, मैदान पर हो रही चौकों-छक्कों की बारिश
एआर फार्मर्स, प्रमुख स्वामी, इंडियन फायटर, श्रीजन सोलर ने जीते मुकाबले

धमतरी। एमपीएल कप सीजन- 4 का चौथा दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान पर चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शक देर रात तक अपनी नजरें मैच पर टिकाए रहे। कल 4 बड़े मुकाबले खेले गए।
एआर फार्मर्स, प्रमुख स्वामी, इंडियन फायटर, श्रीजन सोलर ने अपने चौथे दिन के मुकाबले मे जीत दर्ज की। पहला मैच पावर हिट्र्स वर्सेस एआर फार्मर्स के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एआर फार्मर्स ने 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 119 रन बनाए। जवाब में पावर हिट्र्स की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन 10 ओवरों में 10 विकेट पर 104 रन ही बना सकी। इस प्रकार एआर फार्मर्स ने यह रोमांचक मैच 15 रनों से जीतकर प्रतियोगिता में अपनी पहला जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच गौरव नागेश रहे, जिन्होने 56 महत्वपूर्ण रन बनाये।
दूसरा मैच अनय सोलर एंड श्री उर्मिला इंटरप्राईजेस वर्सेस प्रमुख स्वामी के मध्य खेला गया। अनय सोलर एंड श्री उर्मिला इंटरप्राईजेस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.ओवरों में 93 रनों पर आल आउट हो गई । लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रमुख स्वामी ने 7.3 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। इस प्रकारप्रमुख स्वामी ने शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। मैन ऑफ द मैच नकुल शर्मा रहे, जिन्होने 2 ओवर में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।
तीसरा मैच आरडी किंग्स वर्सेस इंडियन फायटर के मध्य खेला गया। आरडी किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवरों में 10विकेट पर 84 रन जोड़े। जवाब में इंडियन फायटर की टीम ने 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल किया। इस प्रकार इंडियन फायटर ने अपनी पहली जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच शेख सलमान रहे। जिन्होने 27 रनों की धुआंधार पारी खेली और 1 विकेट लिए।
चौथा मैच एके एंड वीके चैलेंजर्स वर्सेस श्रीजन सोलर के मध्य खेला गया। पहले खेलते हुए एके एंड वीके चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 95 रन बनाए। जवाब में श्रीजन सोलर ने 9.1ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस प्रकार श्रीजन सोलर ने यह मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच यमन मारकंडे रहे जिन्होने 21 रनो की मैच विनिंग पारी खेली।