Uncategorized

रजिस्ट्री के सर्किल रेट, स्टाम्प शुल्क में बढ़ोत्तरी के विरोध में जमीन कारोबारी संघर्ष समिति द्वारा किया गया शांतिपूर्ण आंदोलन

कहा की गई बढ़ोत्तरी से जनता, किसान, मजदूर तथा मध्यम वर्ग पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ

धमतरी। जमीन कारोबारी संघर्ष समिति जिला धमतरी द्वारा गांधी मैदान में आज धरना दिया गया। समिति के सदस्यों द्वारा कहा गया कि हाल ही में रजिस्ट्री के सर्किल रेट, स्टाम्प शुल्क में की गई बढ़ोत्तरी से जनता, किसान, मजदूर तथा मध्यम वर्ग अत्यंत प्रभावित हो रहे हैं। भूमि एवं भवन पंजीकरण की लागत बढ़ जाने से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे व्यापक असंतोष है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन, धरना प्रदर्शन आज समिति द्वारा किया गया। उक्त आंदोलन पूर्णत: अहिंसात्मक, शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था का पालन करते हुए किया गया। इस दौरान ऋतुराज पवार, राकेश झंवर, दिलीप सुंदरानी, नरेंद्र साहू, राकेश राखेचा, गुड्डा साहेब, सत्तू मुंजवानी, दिलीप सुंदरानी, मनजोत, सत्येंद्र शर्मा, मुक्कू वरदियानी, कुश कपूर, राजू भालेकर, नरेंद्र गोलछा, नरेंद्र साहू, झुम्मर लुनावत, नरेश शमनानी, सुरेश जैन, कमलेश गौरी, तामेश साहू, मयंक पंजवानी, जित्तू शर्मा, इम्तियाज, ललित वरदयानी, विक्की शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!