Uncategorized

रंजना साहू के प्रयासों से ग्राम रांवा, लोहरसी एवं पोटियाडीह गांव में बनेगा स्टेडियम, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

धमतरी के युवाओं को सुविधाएँ प्रदान करने प्रतिबद्ध है विष्णु देव सरकार : रंजना साहू


धमतरी। क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू के लगातार प्रयासों से अब धमतरी जिले के ग्राम राँवा,लोहरसी एवं पोटियाडीह में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। रंजना साहू ने शासन-प्रशासन के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का कहना है कि रंजना साहू ने हर बैठक और जनसंपर्क में युवाओं के खेल के मुद्दे को उठाया। उनके इसी प्रयास का परिणाम है कि अब इन गांवों में स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खबर मिलते ही रांवा,लोहरसी एवं पोटियाडीह के युवाओं में खुशी की लहर है। भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, रांवा मंडल अध्यक्ष अमन राव, आमदी मण्डल अध्यक्ष विनय जैन, महामंत्री दमयंती साहू, महामंत्री राकेश सिन्हा, तरुण साहू, महामंत्री अनिल तिवारी, नामदेव राय, भूषण साहू, चेतन देवांगन , जितेंद्र यादव, तेजराम, नरेंद्र हिरवानी, युवराज सिन्हा, गोविंदा निर्मलकर, भूषण देवांगन, देवनारायण साहू, संतराम साहू, लक्ष्मी गंजीर, केदार यादव, देव सिंग गंजीर, मानिक साहू, नामदेव राय, दानीराम साहू, शंकर सिन्हा सहित ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं रंजना साहू का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!