विद्याकुंज स्कूल लोहरसी 12 वीं में रही जिला टॉपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा आज कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया l विद्या कुंज स्कूल से कुल 132 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए ,जिसमें 124 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए,7 विद्यार्थी पूरक और 1 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे l विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा l सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाणिज्य संकाय में गुंजन जैन एवं यशी चोपड़ा 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान संभव छाजेड़ 94 प्रतिशत विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं समृद्धि अग्रवाल 91.6 प्रतिशत विज्ञान संकाय से विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय ,परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया lउत्कृष्ट परीक्षा परिणाम कठिन परिश्रम, लगन,अनुशासन एवं शिक्षकों का श्रेष्ठ मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सहयोग का परिणाम है l 90 प्रतिशत से अधिक 8 विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से अधिक 33 विद्यार्थी, 70 प्रतिशत से अधिक 39 विद्यार्थी, 60 प्रतिशत से अधिक 30 विद्यार्थी, 50 प्रतिशत से अधिक 14 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए l समस्त सफल विद्यार्थियों को शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती सुमन तिवारी,प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टॉफ ने उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है l