Uncategorized

ग्राम तरसीवां में सेवा भारती शाखा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भव्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन, 195 मरीजों ने लिया लाभ

ग्राम तरसीवां में गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर सेवा भारती शाखा जिला धमतरी के तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भव्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन यादव समाज भवन, बाजार चौक, तरसीवां में रविवार को ग्राम पंचायत तरसीवां के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति झमित सिन्हा, सरपंच ग्राम पंचायत तरसीवां एवं भुनेश्वर सिन्हा उपसरपंच ग्राम पंचायत तरसीवां एवं अर्जुन पुरी गोस्वामी तरसीवां तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति झमित सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत तरसीवां, अध्यक्षता भुनेश्वर सिन्हा, उपसरपंच ग्राम पंचायत तरसीवां, विशिष्ठ अतिथि डॉ. के. एस. शांडिल्य (अध्यक्ष- सेवा भारती, जिला- धमतरी), डॉ. ओ.पी. अग्रवाल, धमतरी, अर्जुन पुरी गोस्वामी, अध्यक्ष राजमानस संघ जिला – धमतरी, सरोज यादव, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति-तरसीवां, सुरेन्द्र चन्द्राकर, उपाध्यक्ष-ग्राम विकास समिति, तरसीवां, गुहन दास नवरंग, तरसीवां उपस्थित थे।चिकित्सा शिविर में एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार परामर्श एवं अग्निकर्म चिकित्सा के माध्यम से गोखरू, मस्सा व जोड़ो के दर्द का उपचार आयुर्वेदाचार्य डॉ. धर्मेंद्र सिन्हा, धमतरी के द्वारा किया गया, और इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से इलाज किया गया चिकित्सा शिविर में ग्राम तरसीवां अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से मरीजो ने भी स्वास्थ्य लाभ लिया, उपरोक्त शिविर में सायटिका, जोड़ो के दर्द, ब्लड प्रेशर, खुजली, गैस्ट्रिक, शुगर (मधुमेह), महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित मरीजो को निःशुल्क जांच व परीक्षण कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया शिविर में लगभग 195 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।शिविर में निम्न चिकित्सकों ने सेवाऐ दी डॉ. के.एस. शांडिल्य, धमतरी, डॉ. धर्मेन्द्र सिन्हा, डॉ. डी. आर. सिन्हा, धमतरी, डॉ. ओ. पी. अग्रवाल, धमतरी. डॉ. चन्द्रशेखर साहू, भेण्डरा, डॉ. रंजीत निषाद, इर्रा, डॉ. नारायण सिन्हा, खरतुली, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, पोटियाडीह . डॉ. रिखी राम साहू, मुजगहन, डॉ. उमेश सिन्हा, तरसीवां, डॉ. बिथिका बिश्वास, धमतरी थे.
समापन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी पर विराजमान श्रीमति झमित सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत तरसीवां ने उपस्थित चिकित्सको को बधाई देते हुए मानव सेवा ही माधव सेवा तथा चिकित्सकों को भगवान की दूसरा रूप की संज्ञा देते हुए चिकित्सको को बधाई एवं उनके सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए आगामी समय में भी ऐसे पुनित कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किए, आगन्तुक समस्त चिकित्सको को प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं भुनेश्वर सिन्हा उपसरपंच द्वारा आभार प्रकट करते हुए चिकित्सकों की सेवा कार्य की सराहना की।मंच का संचालन चिरंजीव हिरवानी ने किया.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!