Uncategorized

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 फाइनल मुकाबला: दर्शकों मे अपार उत्साह,धमतरी में प्रोजेक्टर से मैच का उठा रहे लुत्फ

धमतरी। अहमदाबाद में टी 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का फाइनल मैच शाम 7बजे से शुरू हो गया है। 140 करोड़ भारतीयों की निगाहें अपने खिलाड़ियों के ऊपर है। संजू सैमसन और अभिषेक ने जोरदार शुरुआत दी है। धमतरी में भी सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इंडोर स्टेडियम आमातालाब रोड में ओम लक्ष्मी फाउंडेशन के वेद प्रकाश साहू द्वारा प्रोजेक्टर लगा दिया गया है जहां पर तिरंगा लेकर दर्शक अपने टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हुए हैं।सदर बाजार मे भी बड़े स्क्रीन पर मैच देखा जा रहा है.हर बॉल पर रोमांच देखने को मिल रहा है।चौका और छक्का पर पटाखे भी फूट रहे हैं। सभी की उम्मीद है कि भारत एक बार फिर से खिताब अपने नाम करेगा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने बताया कि भारत की जीत के लिए सपोर्ट करने सभी युवा पहुंचे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!