Uncategorized

विश्व महिला दिवस व नगर सेवा सुशासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने किया पत्रकारों का सम्मान

कुरुद -विश्व महिला दिवस अवसर पर नगर पालिका कुरूद में नगर सेवा सुशासन का 1 वर्ष पूर्ण होने पर कुरूद नगर के पत्रकारों का सम्मान नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर द्वारा अपने निवास में पार्षदो और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति मे किया गया.
अध्यक्ष ने 1 वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा सेवा और सुशासन का 1 वर्ष पूर्ण हुआ आप सबका स्नेह और सहयोग प्रदान करने कृतज्ञता व्यक्त करते है, कुरूद को समृद्ध और विकसित करने के दिशा में विकास कार्यों के लिए और कुरूद नगर में निरंतर विभिन्न सेवा कार्यों के लिए बधाई देते है.सम्मानित होने वाले मीडिया के साथियों का अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने वंदन अभिनंदन करते हुए बधाई दी.
इस अवसर पर पार्षदगणों मे महेन्द्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, पार्टी पदाधिकारियों मे नगर भाजपा अध्यक्ष भोजराज चन्द्राकर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, महामंत्री भूमिका सिन्हा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव चन्द्राकर सम्मिलित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!