Uncategorized

एसपी धमतरी के निर्देशन में पुलिस लाईन रूद्री में जनरल परेड के दौरान स्पोर्ट्स गतिविधियों का आयोजन

पुलिस जवानों की फिटनेस व टीम भावना को बढ़ावा देने क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों का आयोजन

अलग-अलग टीम बनाकर कराए गए विभिन्न खेल, अधिकारियों व जवानों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

एसपी धमतरी के निर्देशन में आज पुलिस लाईन रूद्री, धमतरी में आयोजित जनरल परेड में पुलिस बल के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तंदुरुस्ती एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न टीमों में विभाजित कर कई प्रकार के खेलों का आयोजन कराया गया। इस दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, खो-खो सहित अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया।मैदान में जोश, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला तथा सभी प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा के साथ खेलों में हिस्सा लिया।खेलकूद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के बीच टीम वर्क, अनुशासन, आपसी सहयोग और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना था. खेल गतिविधियों के माध्यम से पुलिस जवानों में आपसी समन्वय,अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक दक्षता व समर्पण के साथ कर पाते हैं।इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होती है, ऐसे में समय-समय पर इस प्रकार के खेलकूद एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाने से जवानों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक तनाव भी कम होता है तथा उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में पुलिस लाईन रूद्री में नियमित रूप से परेड, योगाभ्यास, दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण एवं विधिक ज्ञानवर्धन से संबंधित विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से पुलिस बल की शारीरिक, मानसिक एवं पेशेवर दक्षता में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे पुलिस जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर पा रहे हैं।कार्यक्रम में पुलिस लाईन रूद्री के पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने खेल गतिविधियों का आनंद लेते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!