भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
भाजपा हमेशा से जनजातीय समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है-प्रकाश बैस

संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है-महेंद्र पंडित
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धमतरी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनजातीय समाज के बीच भाजपा की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भाजपा हमेशा से जनजातीय समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता इन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और सशक्त बनाते हुए समाज के बीच लगातार संवाद बनाए रखें।
भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के माध्यम से जनजातीय समाज के मुद्दों को संगठन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन पुजारी ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता जनजातीय समाज के बीच जाकर भाजपा की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।बैठक में नगरी जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, अजजा मोर्चा महामंत्री रामखीलावन कंवर, श्याम मंडावी सहित अन्य पदाधिकारी साथसभी मंडल अध्यक्षगण लेखराम नेताम, राम रोशन ध्रुव, उमेश्वर नेताम, रामकुमार ध्रुव, कचरू राम नेताम, दुलेश्वर ध्रुव, नंदकुमार नेताम, पीतांबर ध्रुव, कृपाराम ध्रुव, नागेंद्र बोरझा, विमल ध्रुव, अक्तू ध्रुव, प्रेमलाल सलाम, रूपाली ध्रुव, दिलीप नाग, नरेश कंवर, ललित दीवान, अरुण कंवर।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।
