भखारा गार्डन का नाम होगा आपरेशन सिंदूर गार्डन, विधायक अजय चन्द्राकर ने किया भूमिपूजन
हमारे कार्यकाल में विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयास से स्वच्छ सुन्दर गार्डन निर्माण गर्व का पल है - ज्योति हरख जैन

भखारा। नगर पंचायत भखारा भठेली में वन विभाग के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग धमतरी द्वारा उद्यान विकास एवं सौंदर्यकरण का शिलान्यास, भूमिपूजन मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भखारा को विकास की ओर ले जाने और आम जनता को रोजगार प्रदान करने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। नगर में बिजली, पानी, अस्पताल, रेस्ट हाऊस, कालेज, आई टी आई एवं अन्य जन सुविधा के बाद नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण मिले, बच्चों को खेलने के लिए स्वतंत्र स्थान पर गार्डन का शिलान्यास आज किया गया है। उन्होंने कहा कि गार्डन का नाम आपरेशन सिंदूर के नाम पर रखा जायेगा। नगर में गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत आज भी बरकरार है जिसके लिए कलेक्टर से चर्चा हो चुकी है। वाटर हार्वेस्टिंग पर ध्यान दें। अधूरे पड़े बायपास को बनाने शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर जारी कर बहुत जल्द कार्य शुरू होगा।
भखारा हमारे प्राइम विजऩ में : कलेक्टर अबिनाश
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत भखारा राजधानी और दुर्ग जिले के मध्य सटा हुआ शहर है जिसे ध्यान में रखतेहुए भखारा में विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है जिससे भविष्य में भखारा चौतरफा विकास की ओर अग्रसर रहेगा। गार्डन निर्माण का शिलान्यास गर्व की बात है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने भखारा भठेली में उद्यान और सौंदर्याकरण के संबंध में कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि हमारे टीम के कार्यकाल में विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयास से स्वच्छ सुन्दर वातावरण में गार्डन निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव, कुरूद एसडीएम नरसिंह कोसले, तहसीलदार भूपेश चन्द्राकर एसडीओ वन मनोज कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम कुरूद नभ सिंह कोसले, रेंजर संदीप सोन,सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा, पटवारी देवेंद्र साहू नगर के अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला, जनपद कार्यकत्र्ता, जनप्रतिनिधि, पार्षद गण,कर्मचारी गण, आई टी आई स्टॉफ आदि उपस्थित थे।


