Uncategorized

मकई तालाब के नीचे जुआ खेल रहे 2 जुआरियो कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 52 पत्ती जुआ ताश खेलने वाले 2 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि मकई तालाब के नीचे मकेश्वर वार्ड में कुछ व्यक्तियों के द्वारा 52 पत्ते ताश जुआ खेल रहें हैं की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये तो 2 जुआडियान को पुलिस आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया,कुछ आरोपीगण पुलिस को देखकर भाग गए।पकडे गये आरोपियों में शेख जमील पिता शेर जमील खान 32 वर्ष मकेश्वर वार्ड ,तरुण लहरे पिता सोमनाथ लहरे 21वर्ष मकेश्वर वार्ड शामिल है. आरोपीगण के कब्जे से 52 पत्ती ताश,520 रूपये नगदी, रूपये को जप्त कर थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 84/24 धारा 3(2) जुआ एक्ट छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.बृजेश तिवारी, प्रआर.दीपक साहू आर.डायमंड यादव, चंदर जगताप, राजेश भूआर्य एवं कोतवाली धमतरी पुलिस टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!