Uncategorized

बोलेरो वाहन ने सब्जी बेचने बैठी महिला को रौंदा,तीन महिलाएं घायल

धमतरी ।धमतरी शहर के अंदर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमें बोलेरो वाहन ने सब्जी बेचने बैठी महिला को रौंद दिया।महिलाएं बाला बाल बच गई अन्य लोग भी घायल हो गए।हादसे 3 महिलाएं घायल हो गई है।
दरअसल धमतरी जिले के दानी टोला चौक के पास अचानक एक बोलेरो सब्जी बेचने वाली महिला के ऊपर बुलेरो वाहन को चढ़ा दिया।जिससे सब्जी पसरा में रखी हुई सब्जियां पास में बिखर गई।हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। जहां पर पुलिस पहुंची हुई है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई।बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन नहर नाका की ओर से धमतरी शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान दानी टोला चौक के पास सब्जी बेच रही महिला के ऊपर बोलेरो वाहन को चढ़ा दिया।जिससे सब्जी पूरा बिखर गया।वही सब्जी बेचने वाली महिला और दो अन्य महिला घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए आसपास के लोगों ने अस्पताल भेजा है।घायल महिलाओं का नाम विद्या रात्रे, रेसमा, यामिनी, बताया जा रहा है जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।इधर हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस भी पहुंच कर आगे के कार्रवाई में जुट गई।आपको बता दें की बोलेरो करीब 30 फीट दूरी से ब्रेक मार कर सीधे सब्जी बेचने वाली महिला के ऊपर चढ़ा दिया वहीं पास में लगे लोहे सूचना बोर्ड को रौंद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!