Uncategorized

नालंदा परिसर निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति: 500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन के लिए 11.21 करोड़ मंजूर


धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा धमतरी नगर पालिका निगम क्षेत्र में नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन) के निर्माण हेतु बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी में प्रस्तावित 500 सीटर नालंदा परिसर के निर्माण के लिए 11 करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह स्वीकृति वित्त विभाग की सहमति उपरांत जारी आदेश के माध्यम से प्रदान की गई है। नालंदा परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सेंट्रल लाइब्रेरी, शांत अध्ययन कक्ष एवं रीडिंग जोन की व्यवस्था होगी, जिससे विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर महापौर रामू रोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर का निर्माण धमतरी के विद्यार्थियों, युवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा एवं ज्ञान आधारित अधोसंरचना को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नालंदा परिसर का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, जिससे धमतरी नगर को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधा प्राप्त होगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!