Uncategorized

निगम आयुक्त प्रिया गोयल के मार्गदर्शन मे स्वच्छता समन्वयक शशांक मिश्रा के देखरेख मे शहर के मुख्य मार्गो के दोनों ओर निगम द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

सड़को को धूल मुक्त करने पर दिया गया जोर, कई स्थानो पर गोबर से की गई लिपाई, उठाये गए कचरे


धमतरी। पी एम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत किसानों को सम्मान राशि का हस्तांतरण कार्यक्रम कल धमतरी क़े एकलव्य खेल परिसर मे आयोजित किया जायेगा.कार्यक्रम क़े मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण, भारत सरकार,अध्यक्षता विष्णु देव साय मुख्यमंत्री करेंगे इसके अतिरिक्त केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,विस अध्यक्ष और प्रदेश सरकार क़े समस्त मंत्री कार्यक्रम मे शामिल होंगे. उक्त भव्य कार्यक्रम की तैयारियो मे नगर निगम भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इस संबंध मे निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि आज क़े भव्य कार्यक्रम क़े पूर्व कल शहर के मुख्य सड़को मे स्वच्छता अभियान चलाया गया. सड़को क़े दोनों ओर धूल मुक्ति का प्रयास किया गया. जहां ज्यादा धूल थी वंहा गोबर से लिपाई भी कराई गई. साथ ही सड़क किनारे कचरे को भी उठवाया गया है. शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की दिशा मे निगम का यह प्रयास है. आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता समन्वयक शशांक मिश्रा की देखरेख मे सफाई अभियान को गति दी गई. स्वच्छता टीम द्वारा पूरी तत्परता और लगन से कार्य को अंजाम दिया गया.आयुक्त ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर हम सबका है और इसे स्वच्छ बनाये रखने की जिम्मेदारी भी हम सबकी है. शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाये रखने नगर निगम का सहयोग दे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!