Uncategorized

अर्न्तराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,9 किलो 592 ग्राम गांजा जप्त,सायबर सेल व अर्जुनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

एसपी के निर्देश अति. पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं सुश्री नेहा पवार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धमतरी के कुशल नेतृत्व में सायबर सेल तकनीकी व थाना अर्जुनी द्वारा मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन चेकिंग एवं मोटर व्हीकल एक्ट के कार्यवाही के दौरान मथुराडीह मोंड भोयना के पास नगरी रोड की ओर से एक नीला रंग का जुपिटर स्कूटी आया जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम रविशंकर विंद पिता कन्हैया विंद 26 साल सेमरी थाना विध्यांचल जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। संदेह के आधार पर जुपिटर स्कूटी की तालाशी लेने पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 4 पैकेट में कुल 9.592 किलो ग्राम कीमती करीबन 143880 रूपये, मिला तथा व्यक्ति का तलाशी लने पर 1 नग एण्ड्राइड मोबाईल, नगदी रकम 1800 रूपये मिला। विधिवत् कार्यवाही पश्चात थाना अर्जुनी जिला धमतरी के अपराध कमांक 280/2024 धारा 20 B(I), B (II) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।उक्त आरोपी को पकड़ने मे सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, प्र.आर. लोकेश नेताम, आर. योगेश नाग, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, फनेश साहू, कमल जोशी, धीरज डडसेना, योगेश ध्रुव, देवेन्द्र साहू, मनोज साहू, गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख, थाना अर्जुनी से सउनि अजय बनारसी, प्रआर. विजय बैरागी आर. मनोज साहू, तेजराम साहू की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!