Uncategorized

महापौर का पुतला रख विपक्षी पार्षदो ने निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन


धमतरी। निगम के कांग्रेसी पार्षदों द्वारा 7 दिवसीय धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसके तहत आज भी निगम कार्यालय के बाहर विपक्षी पार्षदो व कांग्रेसियों द्वारा महापौर का पुतला रख निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त वार्डो में विकास कार्य ठप्प होने, प्रशासनिक व्यवस्था चरमराने के आरोप लगाए गए। साथ ही रेल्वे प्रभावितों के व्यवस्थापन की मांग की गई। धरना प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद सुमन मेश्राम, उमाभारती ध्रुव, रामेश्वरी कोसरे, सुरज गहरवाल सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!