Uncategorized

शिवाजी जयंती : मराठा समाज ने निकाली बाइक रैली, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जय भवानी जय शिवाजी के नारो से गूंजा शहर


धमतरी। शिवाजी जयंती समारोह के तहत मराठा समाज द्वारा विविध आयोजन किये जा रहे है। आज सर्वप्रथम समाज की कुलदेवी मां तुलजा भवानी की पूजा की गई। पश्चात मराठा मंगल भवन से भव्य बाइक रैली निकाली गई। जो शहर भ्रमण करते हुए छत्रपति शिवा जी चौक पहुंची जहां स्थित शिवाजी की प्रतिमा पर भव्यता पूर्वक माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मराठा समाज द्वारा शिवा जी के जयकारे लगाए गए। इसके पश्चात बाइक रैली आगे बढ़ी और घड़ी चौक, सिहावा चौक, नया बस स्टैण्ड, बठेना चौक से होते हुए पुन: घड़ी चौक से होते हुए मराठा मंगल भवन पहुंचकर संपन्न हुई। दोपहर बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर भ्रमण कर मुख्य समारोह स्थल मराठा मंगल भवन में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!