आर्ट ऑफ लिविंग के 4 दिवसीय कार्यक्रम में योग, प्राणायाम व सुदर्शन क्रिया से लोगों ने पाया मानसिक शांति का अनुभव
हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन

भखारा-दि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा 19 से 22 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक मंगल भवन भखारा में 4 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत भखारा सहित आसपास के ग्रामों के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रशिक्षक तामेश्वर साहू ने बताया कि इस प्रोग्राम में योग, प्राणायाम के साथ-साथ श्वास की एक विशेष और प्रभावशाली प्रक्रिया “सुदर्शन क्रिया” सिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि श्वास में जीवन के कई अनजाने रहस्य छिपे होते हैं। सुदर्शन क्रिया एक सरल लेकिन अत्यंत शक्तिशाली तकनीक है, जो तनाव, थकान और नकारात्मक भाव जैसे क्रोध, निराशा, चिंता व डिप्रेशन से मुक्ति दिलाकर मन को गहरे विश्राम की अवस्था में ले जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राण ही शरीर और मन दोनों के स्वास्थ्य का मूल आधार है।
कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस अभ्यास से उन्हें मानसिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। रामनारायण साहू ने कहा कि उनका मन बहुत हल्का और शांत हो गया है, वहीं सूर्यकांत साहू ने स्मरण शक्ति में वृद्धि होने की बात कही। युगल किशोर सिन्हा ने इस कोर्स को जीवन को खिलाने वाला बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम व्यक्ति को अंदर से सकारात्मक बनाता है।
इस कार्यक्रम में सहयोगी शिक्षक के रूप में हिरेंद्र साहू, बसंत बैस और गोविंद यादव का विशेष योगदान रहा। वहीं प्रतिभागियों में अनिरुद्ध साहू, मोहनलाल, रघुवर यादव, अजय बैस, उपेंद्र साहू, रोशन साहू, युगल देवांगन, डुगेश्वर साहू, मीना जैन, संगीता कुर्रे, विनय कुमार, ऋषि कुमार और लिखन राम सहित अनेक लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवेंद्र साहू, तरुण साहू, डॉ. संतोष साहू, घनश्याम साहू, घनश्याम परिहार एवं नगर पंचायत भखारा भठेली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


