मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे है विधायक ओंकार साहू
जनहित के मुद्दों पर लगातार रहते है मुखर, राज्य व केन्द्र सरकार को घेरने नहीं छोड़ रहे कोई कसर
लगातार रहते है क्षेत्र के दौरे पर धान खरीदी केन्द्रो में अव्यवस्था पर है गंभीर

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू लगातार जनहित के मुद्दो पर मुखर रहते है। मजबूती सत्तापक्ष के खिलाफ आवाज बुंलद कर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में सफल हो रहे है।
उल्लेखनीय है कि विधायक ओंकार साहू लगातार सम्पूर्ण धमतरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे रहते है। शहरी क्षेत्रो से लेकर ग्रामीण व दुरस्थ डूबान क्षेत्रो में भी पहुंचकर जनता की समस्याओं से रुबरु होकर निराकरण का हर सभंव प्रयास करते है। श्री साहू लगातार विभिन्न समाजो व ग्राम समितियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमो में शामिल होकर जनप्रतिनिधि धर्म का पालन करते है। साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करते है। इस दौरान क्षेत्र वासियों की मांगो को पूरा करने घोषणाएं भी करते है। विधायक ओंकार साहू जनहित के मुद्दों पर शुरु से मुखर है। विभिन्न वर्ग जो सरकार के नीतियों से असंतुष्ट व त्रस्त है। उनके द्वारा किये जाने वाले धरना प्रदर्शन व आंदोलनों में शामिल होकर समर्थन देते है। व उनका मांगो को राज्य सरकार के समक्ष दमदारी से रखते है। अवैध कार्यो जैसे नशे के अवैध कारोबार, रेत के अवैध खनन-परिवहन, बढ़ते अपराध, बिगड़ते कानून व्यवस्था पर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते रहते है। आवश्यकता पडऩे पर सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराते है। पारदर्शिता के साथ एसआईआर हो, इस दिशा में भी गंभीरता दिखा रहे है। बिजली बिल हाफ योजना बंद करने, जमीन रजिस्ट्री संबंधित तुगलकी फरमान, धान खरीदी में अव्यवस्था सहित अन्य मुद्दो पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ते। समय-समय पर धान खरीदी केन्द्रो का निरीक्षण कर अव्यवस्था को दुरुस्त कराते है। अन्नदाताओं से रुबरु होते है। विविध आयोजन कराते है। हाल ही में मितानीन दिवस पर वृहद आयोजन मितानिनो के सम्मान में कराया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी विशेष रुप से शामिल हुए। कुल मिलाकर कहा जाए तो विधायक ओंकार साहू सम्पूर्ण धमतरी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में सफल हो रहे है।
