Uncategorized

आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


धमतरी। कक्षा आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इतने कम उम्र में ऐसे आत्मघाती कदम को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि गजेंद्र कुमार साहू जल विहार कॉलोनी गली नंबर 7 में अपने मौसी मौसा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। 6 महीना पहले ही वह आया था। उसका परिवार कसडोल में रहता हैं। मौसी के परिवार शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। यह घर में अकेला था। तभी सोमवार की रात उसने फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। शव पंचनामा के बाद वरदान एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। एक दिन पहले ही दुगली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा आठवीं की छात्रा ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।अब फिर से आठवीं के ही छात्र ने आत्महत्या कर ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!