पचपेड़ी संस्कार शाला के विद्यार्थियों द्वारा 52 परिवारों में कराया गया गृहे गृहे यज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे गृहे गृहे यज्ञ अभियान के अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी के संस्कार शाला के विद्यार्थियों द्वारा
52 परिवारों में समूह में पहुंच कर पवित्र गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ संक्षिप्त हवन विधि से यज्ञ संपन्न कराया गया। संस्कार शाला की संचालिका श्रीमती बबीता साहू ने बताया कि किशोर संस्कार शाला एवं बाल संस्कार शाला के 16 बच्चों को नैतिक, चारित्रिक एवं संस्कारिक शिक्षा के साथ टोली बनाकर उनको लगातार मंत्र उच्चारण एवं यज्ञ संचालन का अभ्यास कराया गया। उन्हें प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। इसी के फलस्वरूप अपने संचालिका श्रीमती बबीता साहू के मार्गदर्शन में गांव में घर घर जाकर अभी तक 52 परिवारों में यज्ञ, चार जन्म दिवस संस्कार एवं पुंसवन संस्कार संपन्न करा चुके हैं। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने संस्कार शाला के बच्चों के शानदार प्रेरणादायक प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।यज्ञ संपन्न कराने वाले बच्चों में प्रमुख संचालिका श्रीमती बबीता साहू, आचार्य के रूप में कु वैष्णवी साहू, कीर्ति साहू, वीणा साहू, कक्षा 10 वीं,त्रिया साहू, खुशबू साहू, गरिमा साहू, प्रीति साहू। इसी प्रकार दाविश कुमार साहू, मनीष साहू ,प्रेम सागर साहू 11वीं, जयंत साहू,मानसु साहू प्रमुख है।