महापौर रामू रोहरा घंटो पेट्रोल पंप मे मौजूद रह कर बनाते रहे बेहतर व्यवस्था, लोगो से की अपील न हो पैनिक,जिले मे नहीं है पेट्रोल डीजल की कमी
आज सुबह पहुंचे कॉलटेक्स पेट्रोल पंप, खाद्य विभाग के अधिकारियो के साथ निरीक्षण कर पंपो को शुरू कराने के साथ ही दिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद एवं जिले व प्रदेश के कई पेट्रोल पंपो मे ईंधन की कमी के कारण पंप बंद होने की खबरों के चलते लोगो मे पेट्रोल डीजल को लेकर पैनिक की स्थिति निर्मित हो गई है लोग जरुरत से ज्यादा पेट्रोल डीजल ले रहे हैँ नतीजन पंपो मे लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही है जिसके चलते पंपो मे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है इसलिए जिले के कई पंप कल बंद हो गए थे. इसलिए लोगो मे पैनिक और बढ़ गया है. ऐसे मे पंपो मे कतारे और लंबी होती जा रही है.
ऐसे मौके पर महापौर रामू रोहरा व समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल द्वारा आज सुबह शहर के बस्तर रोड स्थित कॉलटेक्स पेट्रोल पंप पहुंचे जहां महापौर ने खाद्य विभाग के अधिकारियो के चर्चा कर पंप खुलवाया और लोगो को पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराया इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे महापौर खुद पंप पर मौजूद रहे और स्वयं व्यवस्था बनाते रहे. और लोगो से पैनिक न होने की अपील करते रहे.
इस संबध मे महापौर श्री रोहरा ने बताया कि धमतरी जिले मे कंही भी पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है. कल जो पंप लोगो की भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण बंद किये गए थे उन्हें शुरू कराया गया है. खाद्य अधिकारियो के साथ वे स्वयं पंपो मे जा रहे है और व्यवस्था बनाने खाद्य विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन से भी सहयोग के लिए कहा है.
महापौर श्री रोहरा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता बिलकुल भी पैनिक न हो जिले मे पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है. जितनी आवश्यकता है उतना ही पेट्रोल डीजल ले. वर्तमान मे ईंधन की कोई कमी नहीं है इसलिए जनता हालात को समझे और बेवजह जरुरत से ज्यादा ईंधन न ले ताकि खपत एकाएक कई गुना न बढ़े और शॉर्टज वाली कंही स्थिति न आए. कल जो पंप बंद हुए थे वो पेट्रोल डीजल की कमी के कारण नहीं बल्कि अव्यवस्था के कारण पंप बंद किये गए थे. वर्तमान मे पंप शुरू हो चुके है. लोगो से निवेदन है कि लोग पैनिक न करें.
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भी जनता से अपील की है कि लोग पैनिक न हो आवश्यकता से ज्यादा पेट्रोल डीजल न खरीदे. साथ ही कलेक्टर ने पंपो मे व्यवस्था को बेहतर करने की बात कही.
