Uncategorized

अवैध महुआ शराब विक्रय करते आरोपी गिरफ्तार,35 लीटर शराब जप्त

रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामा टिकरा गंगरेल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना रूद्री पुलिस द्वारा तत्काल रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी विष्णुराम निषाद पिता कन्हैया निषाद
62 वर्ष शिव चौक गंगरेल, थाना रूद्री को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से कुल 35 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000 रूपये है, जप्त की गई।इस संबंध में थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 14/26 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!