Uncategorized

भाजपा ने लगातार दूसरी बार बनाया महिला उम्मीदवार, क्या कांग्रेस भी उतारेगी महिला उम्मीदवार?

धमतरी विधानसभा में कांग्रेस से कविता बाबर, घमेश्वरी साहू, मनीषा साहू है सशक्त दावेदार

कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, महिला उम्मीदवारो के नाम पर भी हो रही चर्चा

धमतरी। भाजपा द्वारा जिले के तीनो विधानसभाओं में प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। धमतरी विधानसभा में भाजपा ने लगातार दूसरी बार महिला उम्मीदवार पर विश्वास जताया है। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या कांग्रेस, भाजपा के महिला उम्मीदवार के खिलाफ अपना भी महिला उम्मीदवार उतारेगी। वैसे तो कांग्रेस में धमतरी विधानसभा से 64 दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें यदि महिला दावेदारों की चर्चा की जाए तो प्रमुखता से तीन नाम सामने आ रहे है। इनमें जिला पंचायत वन सभापति कविता योगेश बाबर का नाम शामिल है। सालों से पार्टी की सेवा कर रही है। समर्पित भाव से अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास के लिए तत्पर रहती है। संगठन की मजबूती व कांग्रेस सरकार के नीतियों को जन-जन पहुंचाने जुटी रहती है। उनका मायका व ससुराल पक्ष दशकों से कांग्रेस के प्रति समर्पित है। ऐसे में यदि पार्टी महिला उम्मीदवार उतारने का विचार करती है तो कविता बाबर के नाम पर सहमति बन सकती है। इसी प्रकार घमेश्वरी साहू जिले में कांग्रेस नेत्री के रुप में बड़ा नाम है। दो बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुकी है। वर्तमान में ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष है। सालों से पार्टी की सेवा में समर्पित है। जब कांग्रेस प्रदेश में विपक्ष में थी और संघर्षरत थी तब उन्होंने जिले में कांग्रेस को संजीवनी प्रदान करने हर संभव प्रयास किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उनका हौसला कायम रखा। क्षेत्र में सालों से सक्रिय है। उनके नाम की चर्चा भी सशक्त दावेदार के रुप में हो रही है। वहीं वर्तमान धमतरी जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू के नाम की चर्चा जोर शोर से पार्टी में हो रही है। यदि कांग्रेस भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लेती है तो मनीषा साहू भी मजबूत दावेदार है। पूर्व में धमतरी कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रह चुकी है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी में लगातार सक्रिय है। सामाजिक गतिविधियो में भी सक्रिय रहती है। पूर्व व वर्तमान में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरती रही है। ऐसे में उनका नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!