Uncategorized

भगवान महावीर के जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए लेखराम साहू

भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर भानुप्रतापपुर मे लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली शामिल हुए.इस दौरान जैन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लेख राम साहू जी का पुष्प माला एवं शाल भेंट देकर सम्मान किये.लेखराम साहू ने भगवान महावीर जयंती की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां की भगवान महावीर का संदेश मानवता प्रेम भाईचारे और एकता का प्रतीक है उनकी बताएं मार्ग पर चलकर समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत किया जा सकता है उन्होंने कहा कि जैन समाज सदैव सेवा त्याग और परोपकार की भावना से समाज में अग्रणी भूमि निभाते आया है जो अन्य समाजों के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपने संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराते हैं लेखराम साहू ने स्वयं शोभा यात्रा में भक्तों को कोल्ड ड्रिंक एवं पानी देकर आयोजन की प्रशंसा की इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ जन महिलाएं युवा उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!