Uncategorized

शहर तहसील साहू समाजजन हुए सामाजिक तीर्थ यात्रा हेतु रवाना, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

सामूहिक तीर्थ यात्राएं समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं-रामू रोहरा

तहसील साहू समाज शहर धमतरी के सामाजिक बंधु-भगिनीगण आज बड़ी संख्या में सामाजिक तीर्थ यात्रा हेतु रवाना हुए। यह यात्रा सिंघोला स्थित मां भानेश्वरी दाई, राजनांदगांव की मां पाताल भैरवी, डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी एवं झलमला की मां गंगा मैया मंदिरों के दर्शन के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया तथा सभी के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।इस अवसर पर जिला साहू संघ धमतरी की उपाध्यक्ष निर्मला साहू, महासचिव विजय साहू, तहसील साहू समाज शहर धमतरी के संरक्षक यशवंत कुमार साहू, गोपीकिशन साहू, विजय गौतम साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में तहसील साहू समाज शहर धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रभागा साहू, उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, भगवती साहू, रामेश्वर साहू, देवेन्द्र साहू, गिरीश साहू, बंशीलाल साहू, ललित साहू, पितांबर साहू, नारायण साहू, सुरेश साहू, चंदू साहू, जानकी साहू, संतोषी साहू, पुष्पलता साहू, रंजना साहू, दीपिका साहू, ज्योति साहू, निर्मला साहू, कुलेश्वरी साहू, कविता साहू, मुक्ति साहू, हेमा साहू, नीलिमा साहू, दयावती साहू, रमशिला साहू, मंगली साहू, देविका साहू, रुखमणि साहू, बसंती साहू, सूर्यकांत साहू सहित परिक्षेत्र एवं वार्ड पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की सामूहिक तीर्थ यात्राएं समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं न केवल आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से अनुशासन, संयम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की तथा यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!