पर्यटन, स्वच्छता और सुरक्षित यातायात का संदेश देगी मानसून बाइक रैली:24 जुलाई को कलेक्ट्रेट से नरहरा जलप्रपात तक निकलेगी जनजागरूकता रैली

धमतरी- जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 24 जुलाई को सुबह 7 बजे से मानसून बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
यह बाइक रैली संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) परिसर से प्रारंभ होकर नरहरा जलप्रपात तक जाएगी। रैली के माध्यम से जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षित यातायात का संदेश भी दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं, बाइक राइडर्स एवं आम नागरिकों से इस जनजागरूकता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। रैली में भाग लेने वाले सभी बाइक चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।