Uncategorized

भाजपा का विधानसभा स्तरीय चुनावी बैठक संपन्न

उमेश साहू और हेमंत चंद्राकर बनाए गए जनपद धमतरी के चुनाव प्रभारी

धमतरी :-नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू हो गई है। ईसी के साथ सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में लग गये है ।इसी क्रम में जिला भाजपा के द्वारा जनपद पंचायत धमतरी के लिए भाजपा नेता उमेश साहू और हेमंत चंद्राकर को चुनाव प्रभारी बनाए हैं जिनके नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक रखा गया जिसमें विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामू रोहरा प्रदेश भाजपा महामंत्री उपस्थित रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें भाजपा के अनेक प्रकार के योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना है और विकास को दिखाते हुए हमें फिर से जनपद में भाजपा की सरकार बनानी है ।जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी कार्यकर्ताओं से कहे की विधानसभा और लोकसभा में जिस ऊर्जा के साथ सभी कार्यकर्ता कार्य किए है इसी अनुसार अब कार्यकर्ताओं के चुनाव के समय में भी काम करके नगरीय निकाय और पंचायत में सरकार बनानी है। विकल गुप्ता जो जिला पंचायत के प्रभारी हैं उन्होंने भी अपना मार्गदर्शन दिए। मंच में श्री दयाराम साहू डेनिस चंद्राकर मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन मिश्रीलाल पटेल अमन राव पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन प्रकाश गोलछा चेतन हिंदुजा हेमलता शर्मा खिलेश्वरी किरण महेंद्र पंडित विजय साहू पूर्व जिला अध्यक्ष शशि पवार श्यामा देवी साहू कविंद्र जैन रोहिताश मिश्रा अविनाश दुबे और सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!