Uncategorized

धीवर समाज की निकली भव्य चुनरी शोभायात्रा

माता शीतला व अन्य माताओ के प्रति प्रकट की आस्था

धमतरी। नवरात्र महोत्सव के पंचमी पर्व धीवर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मकई गार्डन से शाम साढ़े 4 बजे यह शोभायात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के बच्चे, युवक, बड़े-बुजुर्ग और महिलाएं शामिल होकर आस्था प्रकट की। धीवर समाज अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा ने बताया कि माता शीतला सहित अन्य माता के प्रति आस्था प्रकट करने समाज द्वारा विगत 15 सालों से नवरात्र की पंचमी पर चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। यह परंपरा आज भी कायम है। जिसका निर्वहन करते हुए शनिवार को महापंचमी पर चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में सिर में चुनरी व प्रसादी की टोकरी लेकर महिलाएं चल रही थी। आगे-आगे युवाओं की टोली भक्ति गीतों में नाचते-गाते चल रहे थे। रास्ते में ब्राम्हणपारा स्थित बम्लेश्वरी देवी, मां विंध्यवासिनी मंदिर में चुनरी चढ़ाई। इसके बाद यह शोभायात्रा दानीटोला स्थित शीतला मंदिर पहुंची, जहां मन को शीतलता देने वाली शीतला माता को चुनरी चढ़ाई गई। मां दंतेश्वरी मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।

शोभायात्रा में धीवर समाज के प्रदेश संरक्षक परमेश्वर फूटान, अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संध्या हिरवानी, होरीलाल मत्स्यपाल, सोहन धीवर, सोनूराम सपहा, दिलीप नाग, गणेश कोसरिया, तीरथराज फूटान, फिरोज हिरवानी, चेतन नारायण धरमगुड़ी, मोतीलाल धीवर, पवन हिरवानी, खूबलाल धरमगुड़ी, राजू ओझा, बलराम हिरवानी, कृष्णा हिरवानी, होमशंकर हिरवानी, आशा धीवर, मीना बैगा नाग, धृति हिरवानी, कीर्तन मीनपाल, यशवंत कोसरिया, राजकुमार फुटान, शैलेन्द्र नाग, देव फुटान, राजकुमार कोसरिया, रमेश कोसरिया, लेखराम नाग, हेमंत धरमगुड़ी, गजानंद धीवर, शिव ओझा, तेजप्रकाश रिगरी, शत्रुघन धीवर, जगेश्वर सपहा, त्रिलोक मीनपाल, केशव सपहा समेत बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!