Uncategorized

भाजपा की राष्ट्रवादी व सबका साथ सबका विकास की रीति नीति से प्रभावित होकर जनता जुड़ रही भाजपा से – राजेश गोलछा

महाकालेश्वर शक्ति केंद्र अन्तर्गत मोटर स्टैण्ड वार्ड के बूथ क्रमांक 140 में चलाया गया भाजपा सदस्यता अभियान

शक्ति केन्द्र संयोजक श्री गोलछा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्राप्त लक्ष्य को किया पूरा
धमतरी। महाकालेश्वर शक्ति केंद्र अन्तर्गत मोटर स्टैण्ड वार्ड के बूथ क्रमांक 140 में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसके तहत बूथ स्तर पर दिये गये लक्ष्य को सफलता पूर्वक सदस्य बनाकर पूरा किया गया। इस मौके पर शक्ति केन्द्र संयोजक, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा, पार्षद प्राची सोनी, पूर्व पार्षद राकेश चंदवानी, संदीप पटेल, संदीप यादव, आनंद पिंजानी बसंत यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर राजेश गोलछा ने कहा कि भाजपा द्वारा देश भर में एक लक्ष्य के तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के तहत देश भर में नये कार्यकर्ता भाजपा की राष्ट्रवादी व सबका साथ सबका विकास की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेें देश व उनके मार्गदर्शन में मुख्यमँत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता पर भी सर्वोच्च पदो पर पहुंच सकता है। भाजपा विश्व की सबसे राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के विचार व उद्देश्य देश के विकास के साथ ही समाज के सभी वर्गो का समुचित विकास है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देशवासी भाजपा से जुड़ रहे है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी तत्परता व तनम्यता से सदस्यता अभियान को सफल बनाने जुटे हुए है। और स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के लक्ष्य को जरुर पूरा किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!