Uncategorized

रक्षाबंधन पर तहसील साहू संघ धमतरी ग्रामीण ने थाना अर्जुनी एवं मुख्य जेल में जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

धमतरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर तहसील साहू संघ धमतरी ग्रामीण के तत्वावधान में आज सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की गई। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने थाना अर्जुनी तथा मुख्य जेल पहुंचकर वहां तैनात जवानों एवं जेल में निरुद्ध कैदी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
इस अवसर पर जवानों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही कैदी भाइयों को भी समाज का अभिन्न हिस्सा मानते हुए रक्षा सूत्र बांधा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य तथा सुखमय एवं सद्मार्गपूर्ण जीवन के लिए मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सद्भावना और मानवता के बंधन को मजबूत करने का पर्व है। किसी व्यक्ति की परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, उसके भीतर सुधार और बेहतर जीवन की संभावना सदैव बनी रहती है। समाज का उद्देश्य है कि सकारात्मक सोच और सद्भाव के माध्यम से हर व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाए।
थाना एवं जेल प्रशासन द्वारा इस मानवीय पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सामाजिक सेवा की भावना सीमाओं से परे है और प्रेम एवं सद्भाव का रक्षा सूत्र हर हृदय को जोड़ सकता है।प्रमुख रूप से महिला पदाधिकारी प्रकोष्ठ के हमारी बहनों के द्वारा मुख्य सहभागिता निभाया गया जिसमें श्रीमती रुखमणी साहू उपाध्यक्ष श्रीमती पदमनी साहू संगठन सचिव श्रीमती दीपेश्वरी साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्री चिरौजी लाल अध्यक्ष गोपाल साहू संरक्षक हिरेंद्र साहू सचिव हुलास साहू किसान प्रकोष्ठ यशवंत साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र गणेश प्रसाद साहू अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रेमप्रकाश साहू श्रीमती केकती मंजूषा साहू हिमेश्वरी साहू गीतेश्वरी साहू पूर्णिमा साहू सुलोचना साहू उमेश साहू चंद्रहास साहू कुंती साहू उर्मिला उर्मिला साहू रितु साहू नमिता साहू संतोषी साहू टामीन साहू सुधा साहू उपस्थित रही.
तहसील साहू संघ धमतरी ग्रामीण की इस पहल को रक्षाबंधन के अवसर पर सामाजिक समरसता, संवेदना और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!