Uncategorized

भाजपा के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की हुई जीत- चेतन हिन्दूजा

धमतरी। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, विकास के एजेंडे और सुशासन पर जनता की ऐतिहासिक मुहर है। यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं है, यह विचारधारा की जीत है। बंगाल और असम की जनता ने डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है। यह लाखों कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है। विपक्ष का झूठ, दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने की राजनीति पूरी तरह फेल हो गई है। आगे कहा कि बंगाल की जनता सालों से हिंसा कल्चर से त्रस्त थी। महिलाओं पर अत्याचार, शिक्षक भर्ती घोटाला और केंद्रीय योजनाओं को रोकना ममता सरकार की पहचान बन गई थी। जनता ने इस बार डर के माहौल को तोड़कर कमल का बटन दबाया। यह नया बंगाल बनाने की शुरुआत है। असम की जीत पर कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। मेडिकल कॉलेज, एम्स, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक काम हुआ है। जनता ने उसी विकास को फिर से चुना है। यह साबित करता है कि जहां भाजपा की सरकार है, वहां शांति और प्रगति दोनों हैं। जनता अब जागरूक है। उसने परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार को सिरे से नकार दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!