Uncategorized

निगम द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन का सर्व यादव समाज ने किया स्वागत

महापौर रामू रोहरा से मिले समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार

समाज ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता देने का किया आग्रह

धमतरी। नगर निगम द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर घड़ी चौक में 4 सितंबर को मटकी फोड़ एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय का सर्व यादव समाज ने स्वागत करते हुवे कहा कि इस आयोजन में हमारा पूरा साथ है। शनिवार को सर्व यादव समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर रामू रोहरा से मुलाकात कर आयोजन की पहल के लिए आभार व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कहा कि नगर निगम द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ सकेगी।
नगर निगम की पहल का यादव समाज ने किया स्वागत करते हुवे महापौर से आयोजन में समाज को सक्रिय सहभागिता देने का आग्रह भी किया।
सर्व यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, संस्कारों और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन नगर में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर निगम द्वारा इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से शहर में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा पर्व-त्योहारों का आयोजन किया जाता रहा है। अब नगर निगम की ओर से भी इन आयोजनों को व्यवस्थित रूप से प्रोत्साहित किया जाना सराहनीय कदम है। इससे शहर के नागरिकों को एक बेहतर मंच मिलेगा और सभी समाजों की सहभागिता से कार्यक्रमों का स्वरूप और भव्य होगा।
सर्व यादव समाज ने महापौर रामू रोहरा से कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर निगम की यह पहल समाज के लिए गौरव की बात है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और उनकी लीलाओं से जुड़ी परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण साबित होंगे।
महापौर रामू रोहरा ने समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम शहर के विकास के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहारों और परंपराओं से लोगों को जोड़ने वाले कार्यक्रम शहर में सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक होंगे। सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष घनश्याम यादवजी , बाबू लाल यदु, मदन यदु, जगमोहन रावत,रामवतार यादव ,रामनाथ यादव, एल्डरमैन भागवत यादव, एल्डरमैन रितिका यादव,जोहन सिंह यादव ,रामेश्वर यादव, सत्यवान यादव, डॉक्टर श्याम लाल यादव, भगतयादव , शीतल यादव, विजय यादव, मुकेशयादव, महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष एवं जनपद सदस्यअनीता यादव , रवियादव , यशवंतयादव , नरेंद्र यादव , नंदकिशोरयादव, हीरालाल यादव, हेमंत यादव, अंशु यादव, जितेंद्र यादव, चुनेश्वर यादव, अशोकयादव, बंसी यादव, शांतियादव, संतोषीयादव, लता यादव, जानकी यादव, सीता यादव, सुश्री गंगू यादव, सीता यादव, सुरेखायादव, लिली यादव ने आभार व्यक्त किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!