Uncategorized

नागरिकों की महापौर रामू रोहरा ने सुनी समस्याएं,मौके पर ही समाधान हेतु अधिकारियो को किया निर्देशित

निगम कार्यालय के बाहर बैठ महापौर ने लगाया जनदर्शन

धमतरी। नगर निगम कार्यालय के बाहर बैठ कर आज जनदर्शन में नगर के सभी वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए.आमजन ने अपने-अपने वार्ड से जुड़ी सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, आवास, पेंशन व अन्य मूलभूत समस्याओं को महापौर रामू रोहरा के समक्ष रखा।
महापौर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक शिकायत के समाधान की स्पष्ट जानकारी मौके पर ही दी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें तुरंत हल किया जाए, जबकि दीर्घकालिक एवं तकनीकी मामलों को प्राथमिकता सूची में शामिल कर निश्चित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।महापौर ने कहा कि, नगर के सभी वार्ड मेरे लिए समान हैं। हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जनदर्शन के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे कई वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा तय हुई। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!