Uncategorized

हरियाली बार के पास अनियंत्रित इनोवा कार हुई दुर्घटना ग्रस्त

धमतरी-मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के कुछ युवक पार्टी मनाने शुक्रवार की आधी रात को कार क्रमांक सीजी 04 डीजेड 1101 में गंगरेल जा रहे थे। जैसे ही वहां हरियाली होटल के पास पहुंच घुमावदार सड़क के पास चालक वाहन संभाल नहीं पाया और विपिन पवार घर के सामने ईंट के ढेर में जा घुसा। जिससे कार के सामने का बायां हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग भी खुल गया। इस बीच युवक कुछ देर तक हंगामा मचाते रहे। उसके बाद चले गए। बताया जा रहा है कि उसे कार में लगभग 8 से 9 लोग थे। यह कार किसकी थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन यह जानकारी मिल रही है कि यह पार्टी बनाने गंगरेल जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!