Uncategorized

विधायक ओंकार साहू नें जोधापुर वार्ड में किया विभिन्न विकास कार्यों लोकार्पण


धमतरी। नगर निगम के जोधापुर वार्ड मे शीतला मंदिर के पास टीन शेड एवं प्राथमिक शाला में रंगमंच निर्माण कार्यों का गुरुवार को लोकार्पण हुआ। इसके लिए आयोजित एक गरिमामय समारोह में विधायक ओंकार साहू ने कहा कि, आज का यह दिन जोधापुर वार्ड के लिए बहुत ही गौरवशाली है। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि आपने वार्ड का हित चाहने वाले, विकास करने वाले को पार्षद बनाया है। आश्वस्त करता हूं कि यहां के विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी। विधायक साहू ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि छात्र जीवन मे अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि आप अनुशासन में रहते हुए पूरी मेहनत और लगन के साथ पढाई करेंगे तो एक न एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगा। इस दौरान आकाश गोलछा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस शहर-1, राजेश ठाकुर पूर्व सभापति नगर निगम, दीपक सोनकर पार्षद, विशु देवांगन पार्षद , रामेश्वरी कोसरे पार्षद, सुमन मेश्राम पार्षद, उमाभागी ध्रुव, पूर्णिमा रजक, सोमेश मेश्राम पूर्व पार्षद, गजानंद रजक, कुशल देवांगन, दौलत ठाकुर , रमेश देवांगन, भरत साहू, आदि की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!